फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गोदाम संचालक पर केस दर्ज

गोदाम संचालक पर केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोदाम संचालक पर केस दर्ज
गोदाम में मिली थीं खुली खाद व बोरियां
विज्ञापन

सीतापुर। शहर के खाद गोदामों की छापेमारी में अनियमितताएं पाए जाने पर गोदाम संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत पर गोदाम में छापेमारी की गई थी। छापे में खुली खाद व बोरियां पाई गई थीं।

मालूम हो कि शहर के गल्ला मंडी के सामने स्थित शिव शक्ति गोदाम परिसर में मंगलवार रात को सिटी मजिस्ट्रेट, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी ने छापा डाला। इस छापे में यहां खाद गोदामों की जांच की गई थी। जांच के दौरान एक गोदाम में खुली खाद का स्टॉक मिला। नवरत्ना एनपीके खाद की तमाम खुली बोरियां मिलीं।
विज्ञापन


दानेदार यूरिया की बोरियां भी खुली पाई गईं। गोदाम में खाद तौलने वाला कांटा भी रखा था। खुली खाद को संदिग्ध मानते हुए उसके कई नमूने भरे गए। इन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। गोदाम को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की अनुमति पर गुरुवार को खाद गोदाम में खुली खाद पाए जाने, गोदाम के बाहर स्टॉक का डिस्प्ले न करने, खाद को संदिग्ध मानने आदि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करा दी गई है। शीघ्र ही प्रशासनिक अफसर की अध्यक्षता में समिति का गठन कर सील गोदाम को खोलकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed