फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   भीड़ ने चोर को पीटकर मार डाला

भीड़ ने चोर को पीटकर मार डाला

Thu, 09 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भीड़ ने चोर को पीटकर मार डाला
आधी रात को दीवार में सेंध काटकर घुस आया था भीतर, साथी निकल भागे
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने चोरी करने आए एक चोर को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात ग्राम गजराजपुर की है। जहां चोर सेंध काटकर एक घर में घुसे थे। आहट पाकर जगे ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया। इसके बाद पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि उसके साथी निकल भागने में सफल रहे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मारा गया चोर शातिर अपराधी था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गजराजपुर निवासी शिवबरन लाल अपने परिवारीजनों के साथ मंगलवार रात घर में सो रहा था। आधी रात के वक्त चोरों ने घर की दीवार मेें सेंध लगा दी।
विज्ञापन


अंदर पहुुंचे चोरों ने घर का सामान बटोरना शुरू किया, तो आहट पाकर परिवार की नींद खुल गई। अपने घर में अजनबी लोगों को सामान बटोरते देख परिवारीजन सारा माजरा समझ गए और शोर मचाने लगे। परिवार के शोर मचाते ही ग्रामीणों की नींद खुल गई। वहीं चोर घर से निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि चोरों को भागते देख ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू कर दी। इसमें ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया। जबकि उसके साथी निकल भागे। चोरी की वारदात से परेशान ग्रामीण उत्तेजित हो उठे और उन्होंने पकड़े गए चोर की इतनी पिटाई की कि मौके पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारे गए व्यक्ति के शव की शिनाख्त महमूदाबाद के ग्राम भोलेपुरवा निवासी रामशरन (40) के रूप में की गई है।

उसके ऊपर चोरी के पांच, अवैध वसूली का एक और शराब भट्ठी का एक मामला पहले से ही दर्ज है। इधर गृहस्वामी ने बताया कि मरने वाले चोर के साथी घर से 20 लीटर मेंथा ऑयल, सोने की अंगूठी, एक मोबाइल व एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जिस वारदात के दौरान भोलेपुरवा निवासी रामशरन (40) को पीट-पीटकर मार डाला गया है। बताते हैं कि इसमें उसके साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे। रामशरन तो भीड़ के शिकंजे में फंस गया। जबकि उसके चार साथी निकल भागने में सफल रहे।


चर्चा है कि पिटाई के दौरान उसने लोगों को अपने फरार साथियों के नाम बताए थे। ग्रामीणों ने वे नाम पुलिस को बताए हैं। इसी आधार पर पुलिस अब रामशरन के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed