फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   टैंकर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, छह की मौत

टैंकर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, छह की मौत

Tue, 18 Jun 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
टैंकर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, छह की मौत
सीतापुर। लखीमपुर हाईवे पर टेड़वा चिलौला के पास सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

इस वाहन में करीब 25 लोग सवार थे। सूचना पर एसपी एलआर कुमार, एडीएम विनय पाठक व एसडीएम पूर्णिमा सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों हालचाल लिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर दलावल निवासी जगदीश के बेटे सोनू की बारात मछरेहटा थाना क्षेत्र के शेरपुर घड़ी गांव जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए लगभग 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गांव से निकले थे।
विज्ञापन


जब ये लोग लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर टेड़वा चिलौला गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफतार टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग सड़कों पर बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने छह लोगों के मरने की पुष्टि की।

हादसे में शाहपुर दलावल निवासी अनिल (30) पुत्र राम लाल व छोटे लाल (35) पुत्र इंद्र पाल, तेज पाल (40) पुत्र पुतई, विनोद (38) पुत्र श्रीकेशन, छोटा (30) पुत्र हीरा व अंकित की मौत हो गई।


घायल लोगों में विकास (12), राम किशुन (15), अनुपम ( 25), सूरज राज (14), अवध राम (11), योगेंद्र (12), अंकुल (13), पहाड़ी (35), छत्रपाल (14), विशाल (13) शामिल हैं।

कई घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की खबर पाकर पूरा प्रशासनिक व पुलिस अमला सक्रिय हो गया। जिला अस्पताल को भी सुविधाओं के लिए अलर्ट कर दिया।

सीएमएस ने खुद घायलों के इलाज की कमान संभाली। घटनास्थल पर टक्कर मारने वाले को पकड़ लिया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा दिखाई पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed