{"_id":"5cfab4d7bdec2207194b1dbc","slug":"15599341604-sitapur-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना, शव की शिनाख्त नहीं
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में पाया गया। शव मिलने की सूचना पाकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह शव की पहचान में जुटी है मगर अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
शहर कोतवाली इलाके के नैपालापुर चौराहा से लहरपुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, तभी वहां पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देखा। उससे तीखी दुर्गंध आ रही थी। सड़क किनारे झाड़ियों में शव पाए जाने की खबर से ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी।
इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक ने लोअर व टीशर्ट पहन रखी थी। उसकी उम्र तकरीबन 25 साल होगी। शव कई दिन पुराना लग रहा था।
विज्ञापन
आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। शहर कोतवाल अंबार सिंह का कहना है कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।