{"_id":"5cf1778abdec2207490a0f99","slug":"15593286963-sitapur-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
पिसावां और कमलापुर थाना क्षेत्र की घटना
पिसावां/मास्टरबाग (सीतापुर)। पिसावां थाना इलाके में शुक्रवार को एक लापता युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। वह डेढ़ माह पहले घर से बाजार के लिए निकला था मगर वापस घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद कोई सुराग न मिलने पर उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कपड़ों व हुलिया से परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त की। उधर, कमलापुर थाना क्षेत्र में भी एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। शव देखने के बाद लोगों ने पहचान की। पिसावां क्षेत्र के नसीराबाद निवासी रामौतार (42) पिछले 12 अप्रैल को घर से नाराज होकर गुरसंडा बाजार आया था।
वापस घर न पहुंचने पर 20 अप्रैल को उसकी पत्नी अनीता देवी ने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डेढ़ माह बाद यानी शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने रमुआपुर के जंगल में एक पेड़ से लटकता हुआ एक शव देखा। इस पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी अनीता देवी व पुत्र अमित कुमार ने कपड़ों व उसके हुलिया से पहचान की। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिवारीजनों का किसी पर आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
उधर, कमलापुर इलाके के हरिहरपुर जमरखा गांव के दक्षिण में बबुरी के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटा मिला। उसकी पहचान गांव निवासी 30 वर्षीय रामखेलावन पुत्र छोटेलाल के रूप में की गई। खबर पाकर पहुंचे मृतक के परिवारीजन का कहना है कि वह कुछ दिनों से बीमार था।
गुरुवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं आया। रात में काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला था। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।