फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइस वर्ष बाद आया तिहरे हत्याकांड में फैसला

बाइस वर्ष बाद आया तिहरे हत्याकांड में फैसला

Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाइस वर्ष बाद आया तिहरे हत्याकांड में फैसला
तिहरे हत्याकांड में सभी नौ अभियुक्तों को उम्रकैद
विज्ञापन

सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने करीब 22 वर्ष पूर्व रेउसा थानाक्षेत्र के ग्राम बिजेहड़ा में घटित तिहरे हत्याकांड के नौ अभियुक्तों को आजीवन कारावास सजा सुनाई। साथ ही उन पर 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड भी लगाया।

अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी संयुक्त निदेशक अभियोजन हरिपाल सिंह द्वारा की गई। मालूम हो, 19 फरवरी 1996 की रात करीब 9 बजे गांव की पार्टीबंदी व हत्या की रंजिश के चलते तंबौर थानाक्षेत्र के भिठनाकला निवासी राजाराम, पल्टू धोबी व उमेश पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस घटना में राममिलन व नकछेद को चोटें भी आई थीं। घटना की रिपोर्ट अगले दिन 20 फरवरी को रेउसा थाने में दर्ज कराते हुए वादी मुकदमा चेतराम ने भिठनाकला निवासी प्यारेलाल, गनेश पासी, दिनेश, रामभजन, ब्रजकिशोर, बुद्धसागर, बलराम, गोपाल व नीरज तथा सालपुर निवासी नन्हकन्हे को इस मामले में नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी के मुताबिक वादी, घायल व मृतकों सहित तमाम लोग बिजेहड़ा गांव में स्थित नत्था भुर्जी के क्रेशर पर मजदूरी कर रहे थे। तभी रात साढ़े नौ बजे के करीब उक्त आरोपीगण पूर्व में हुई श्रीकांत की हत्या तथा रामलखन की आंखें फोड़े जाने की रंजिश के चलते असलहों से लैस होकर क्रेशर पर आ गए और आते ही फायरिंग शुरू कर दी।


इसमें तीन लोगों का मौके पर ही मौत हो गई व दो लोग घायल हो गए। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी दस आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। जहां दौरान विचारण रामभजन की मृत्यु होने के बाद शेष नौ आरोपियों के विरुद्ध आए साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने सभी को घटना का दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

न्यायालय ने यह भी व्यवस्था दी कि अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में अभियुक्तों को अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed