फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ब्लेड तार मे फंसकर बाइक सवार की मौत

ब्लेड तार मे फंसकर बाइक सवार की मौत

Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ब्लेड तार मे फंसकर बाइक सवार की मौत
खेत में घुसी बाइक, ब्लेडनुमा तार में फंसकर युवक की मौत
विज्ञापन


मिश्रिख/ सीतापुर। मिश्रिख में फसल की रखवाली के लिए खेत में लगाए गए ब्लेडनुमा तार में फंसकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था।

इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में फंसकर एक अधेड़ की मौत हो गई। उसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


महमूदाबाद के हीरालालपुरवा निवासी शैलेंद्र सिंह (22) अपने रिश्तेदार सिधौली के रसूलपुर निवासी जयसिंह के साथ बाइक से मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के फुलरुवा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर के लिए चल दिए। मिश्रिख सिधौली मार्ग पर रूपपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे ब्लेडनुमा तार में फंस गई।

इससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय शैलेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के निकट 45 वर्षीय अधेड़ सड़क पार कर रहा था।


इसी बीच हाईवे पर गुजर रहे ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। वाहनों के बीच में आ जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल भागी, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात में कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed