फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर थाने का मुंशी सस्पेंड

रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर थाने का मुंशी सस्पेंड

Fri, 14 Jul 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर थाने का मुंशी सस्पेंड
मुंशी का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल, सस्पेंड
विज्ञापन

मानपुर (सीतापुर)। थाने के मुंशी का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी मृगेंद्र सिंह ने आरोपी मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। मानपुर थाने में तैनात मुंशी शिवशंकर ने एक पीड़ित से कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने इस मामले की जांच लहरपुर सीओ को सौंपी। साथ ही मुंशी शिवशंकर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एसओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो 14 मई का है। किसी ने इसे अब वायरल किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान मेें आया। पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह का कहना है कि मानपुर थाने के मुंशी शिवशंकर द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed