{"_id":"59e4f01b4f1c1b59678b6455","slug":"131508175899-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार का माल ले गए चोर
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार का माल ले गए चोर
सीतापुर। थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोर एक घर से 50 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमा निवासी मनोज व उसका परिवार सोमवार की रात घर में ताला लगाकर सो रहा था। रात्रि के किसी पहर में चोर दीवार फांदकर आंगन में पहुंच गए। जिसके बाद चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया।
अंदर पहुंचने पर चोरों ने वहां रखे बक्सों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने यहां रखी 15 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान को समेट लिया और माल समेत मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।