{"_id":"5cd5c3f2bdec2207334c31ee","slug":"121557513202-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में सूकर ले जाने को लेकर बुजुर्ग को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तालाब में सूकर ले जाने को लेकर बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। विवाद में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग के तालाब में सूकर ले जाने पर विवाद हुआ। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मानपुर इलाके के नसीरपुर मजरा कैमहरा खुर्द गांव निवासी घूरू (70) सूकर चराने गांव के बाहर तालाब के पास गया था। वहां गांव के ही रंजीत व उसकी मां लज्जावती, बाबूराम की पत्नी से घूरू का विवाद हो गया।
कहासुनी बढ़ने पर रंजीत, लज्जावती आदि ने घूरू पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीट उसे घायल कर दिया। जानलेवा हमले को देख ग्रामीण वहां पर बीच-बराव करने पहुंचे मगर हमलावरों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल घूरू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर पाकर सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र शेरू लाल ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष विवेक मौर्या का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।