{"_id":"5b3fb27c4f1c1bc0248b4d32","slug":"121530901116-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से जेवर लूट ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से जेवर लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में गुुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से जेवर व नकदी लूट ली। महिला अपने पति के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के पानपुर निवासी विनोद कुमार मिश्रा अपनी पत्नी रेखा मिश्रा के साथ बाइक से सिधौली बाजार गया था। यहां पर जरूरी सामान की खरीददारी करने के बाद दंपती बाइक से वापस घर के लिए चल दिए। रास्ते में ग्राम कबरन के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपती की बाइक को रोक लिया।
इससे पहले कि दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला का पर्स लूट लिया। माल हाथ में आते ही बदमाश शोर न मचाने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित विनोद ने बताया कि बदमाश पांच हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 हजार का माल लूट ले गए हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।