फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आठ और महिलाओं व किशोरियों की कटी चोटी

आठ और महिलाओं व किशोरियों की कटी चोटी

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
आठ और महिलाओं व किशोरियों की कटी चोटी
13 और ने की चोटी कटने की शिकायत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। जिले में बुधवार को चोटी कटने के 13 और मामले सामने आए। यहां शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कई महिलाओं व किशोरियों ने चोटी कटने की शिकायतें की।

हबीबपुर गांव निवासी गुड्डी देवी (45) पत्नी कमलेश बुधवार को घर में थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी गांव की मोटू (15) वर्ष की बुधवार की शाम अचानक चोटी कट गई। खरगापुर गांव निवासी रूपरानी (40) पत्नी रामनरायन बुधवार को आंगन में लेटी थी। तभी उसकी अचानक चोटी कट कर गिर गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। सवंतपुर गांव निवासी सुरजाना (38) पत्नी शिव बालक की मंगलवार की रात सोते समय चोटी कट गई। उसे परिवार के लोग डॉक्टर के पास ले गए। उल्जापुर गांव निवासी सोनाली (12) वर्ष की घर में बुधवार को अचानक चोटी कट गई। इसके बाद चक्कर खाकर वह बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहांगीराबाद कस्बे में एक किशोरी की चोटी कट गई। बताते हैं कि यहां की निवासी समरा पारवीन (12) बुधवार की दोपहर छत पर चढ़ी थी। इसी बीच उसकी अचानक चोटी कट कर गिर गई। उसके बेहोश होने पर परिवारीजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के धौरेमऊ गांव निवासी अनीसा (32) बुधवार को घर में बैठी सब्जी काट रही थी। इसी बीच अचानक उसकी चोटी कट गई। उसके बेटे दानिश ने चोटी कटी देखी तो मां को बताया। अनीसा ने चोटी कटी देखी, वैसे ही वह बेहोश हो गई। उसे परिवार के लोग सीएचसी ले गए। रेउसा कस्बे में बहराइच रोड पुरानी बस्ती निवासी मोमिना (35) की बुधवार को घर में अचानक चोटी कट कर गिर गई। चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। बुधवार को लहरपुर के मझरी गांव निवासी सलोनी (17) पुत्री शंभूदयाल की चोटी कट गई। इसके अलावा फूलमती (27) पत्नी प्रताप व तालगांव के शहाबाद निवासी सम्सुन (26) वर्ष ने भी चोटी कटने की शिकायत की। इसी तरह क्षेत्र के जल्लापुर निवासी रीमा (17) पुत्री राजेंद्र ने भी चोटी कटने की शिकायत की। इन लोगों को सीएचसी भेजा गया। इसके अलावा हरगांव के जलालपुर निवासी मोहसिना (20) पुत्री जमीर की बुधवार को चोटी कट गई। उसे सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया है। घटनाओं से महिलाओं में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed