{"_id":"594d5f1f4f1c1b5a0c8b4884","slug":"11498242847-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी होने पर युवक ने दो बालकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी होने पर युवक ने दो बालकों को पीटा
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोरी के शक में दो बालकों को पीटा
बेहोश होने पर खेत में ही छोड़कर भाग गया आरोपी
परिवारीजनों ने दी तहरीर
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी के शक में दो नाबालिग लड़कों को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर बुरी तरह पीट दिया। बालकों को पीटने के बाद आरोपी भाग निकला। पीड़ितों के परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है।
सकरन के खजुरा गांव निवासी जगदीश प्रसाद के यहां गुरुवार को शादी थी। जहां से एक रिश्तेदार का मोबाइल चोरी हो गया था। इस पर जगदीश प्रसाद ने गांव के ही दो बच्चों को मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। उसने दोनों बालकों के हाथ-पैर बांध कर मारा। जब दोनों लड़के बेहोश हो गए तो उन्हें खेत में ही छोड़कर भाग गया। दोपहर करीब दो बजे कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए, जहां दोनों लड़के बेहोशी की हालत में खेत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने दोनों को बंधन मुक्त कराया और प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराया। होश में आने पर बच्चों ने सारी बात परिवारीजनों को बताई। बालकों के परिवारीजनों ने गांव के ही निवासी जगदीश प्रसाद के खिलाफ सकरन थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसी बात है तो मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।