{"_id":"6b00c3b9a4c031e16705e0f4","slug":"r-bajpai-firm-manager-dies-owner-accused-bareilly-news-c-4-bly1015-1011586-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आर बाजपेई फर्म के मैनेजर की मौत, मालिक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आर बाजपेई फर्म के मैनेजर की मौत, मालिक पर आरोप
Sat, 21 Nov 2026 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आर बाजपेई फूड चेन के मालिक रोहित बाजपेई के भागने के बाद लाखों रुपये की बकायेदारी को लेकर रोज हंगामा हो रहा है। अब रोहित की फर्म के कुरुक्षेत्र ब्रांच के मैनेजर अंकुर मिश्रा की मौत हो गई है। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन रोहित व अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
35 वर्षीय अंकुर मिश्रा भूड़ में आर्य समाज भवन के पास रहते थे। उनके भाई गौरव मिश्रा ने बताया कि अंकुर ही रोहित बाजपेई की फर्म के तमाम काम संभालते थे।
परिवार का आरोप है कि अंकुर के रोहित पर करीब 75-80 हजार रुपये बकाया थे। इसके अलावा 50-60 अन्य कर्मचारियों, किराना दुकानदारों के लगभग 45 लाख रुपये भी रोहित के पास फंसे हुए हैं।
कर्मचारियों और परिजन ने इस मामले में प्रेमनगर व बारादरी थाने में शिकायत दी थी। करीब एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
गौरव मिश्रा ने बताया कि रोहित के भागने के बाद उसका नंबर भी बंद आ रहा था। इस वजह से कई लोग मैनेजर होने के नाते अंकुर को कॉल करके रुपये मांग रहे थे। अंकुर इस वजह से अवसाद में चला गया। दावा किया कि डिप्रेशन से ब्रेन हेमरेज हुआ और अंकुर की मौत हो गई। बताया कि एमआरआई में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई थी।