फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रेमी ने पिता की बंदूक से गोली मार की खुदकुशी

प्रेमी ने पिता की बंदूक से गोली मार की खुदकुशी

Wed, 21 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने पिता की बंदूक से गोली मार की खुदकुशी
प्रेमिका ने खाया जहर मृतक के पिता ने प्रेमिका के पिता पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में प्रेमी ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज कराया है। उधर, प्रेमी के गोली मारने की खबर सुनते प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घर वालों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया है, हालांकि पुलिस प्रेमिका को जहर खाने की बात से अनभिज्ञता जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के पुन्नापुर मजरा हरीरामपुर निवासी सर्वेश कुमार का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


बिरादरी की होने से दोनों के घर वाले शादी के लिए रजामंद भी थे। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे सर्वेश ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवालों ने पहुंचकर देखा तो सर्वेश खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता सियाराम ने गांव की लड़की के पिता जगदीश पर जल्द शादी करने का दबाव बनाने के चलते सर्वेश की खुदकुशी का कारण बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, प्रधान के मुताबिक लड़के के गोली मारने की खबर सुनकर लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया।


घर वालों ने उसे जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बंदूक कब्जे में ले ली गई है। लड़की के जहर खाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed