{"_id":"59f223cd4f1c1bdb538b94ea","slug":"111509041101-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा
सीतापुर। खैराबाद में एक ट्रक ने बुधवार देर रात साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नाजुक हालत में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला था।
मानपुर के ग्राम मदारपुर भिमरी निवासी राजेंद्र उर्फ गुड्डू (40) किसी मुकदमे की पेशी में साइकिल से जिला मुख्यालय आया था। यहां पर न्यायालय में पेशी निपटाने के बाद वह बाजार चला गया।
देर रात वह साइकिल से लौट रहा था। रास्ते में खैराबाद थाना क्षेत्र के विशुन नगर तिराहे के समीप एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय गुड्डू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया था। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।