फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पांच घरों से छह लाख का माल समेट ले गए चोर

पांच घरों से छह लाख का माल समेट ले गए चोर

Thu, 17 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पांच घरों से छह लाख का माल समेट ले गए चोर
नगदी समेत छह लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

चोरों ने अटरिया व विसवां क्षेत्र के पांच घर खंगाले
अटरिया/ सांडा (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र के दो घरों व बिसवां कोतवाली क्षेत्र के तीन घरों से बुधवार की रात चोरों ने करीब छह लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। पीड़ितों को गुरुवार की सुबह ही चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने संबंधित थाना व कोतवाली में तहरीरें दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।

अटरिया थाना क्षेत्र के बखतखेड़ा निवासी वीरेंद्र मोहन परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोर घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। चोरों ने घर में मौजूद बक्से का ताला तोड़कर वहां रखी 10 हजार की नगदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े बर्तन आदि समेट कर भाग गए। इसी रात चोरों ने बखतपुर गांव के ही विनोद पांडेय के घर को भी अपना निशाना बनाया है। चोरों ने यहां पर सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। गुरुवार की सुबह जब परिवारों की नींद खुली, तब उन्हें वारदातों की जानकारी हो सकी। दूसरी तरफ बिसवां कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सांडा क्षेत्र के ग्राम अन्दूपुर निवासी बहादुर सिंह के घर भी चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी। चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ दिया और आलमारी मं रखे 22 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर कीमत करीब दो लाख रुपए समेट लिए और मौके से फरार हो गए। इसी रात चोरों ने सांडा गांव के हरीश श्रीवास्तव के घर से 5 हजार की नकदी, सोने चांदी के एक लाख 20 हजार कीमत के जेवर रुपये उठा ले गए। इसी रात गांव के ही मनीराम के घर सेंधमारी कर चोरों ने दो मोबाइल फोन व पांच सौ को पार कर दिया। यहां भी परिवार के सदस्यों को गुरुवार की सुबह ही वारदातों की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed