{"_id":"6b0b3a03bc29575f98042cfe","slug":"woman-beaten-husband-attacked-with-glass-while-trying-to-intervene-siddharthnagar-news-c-209-1-skn1001-161282-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला की पिटाई, बचाने गए पति पर कांच से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला की पिटाई, बचाने गए पति पर कांच से हमला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक परिवार में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन बेचने से मना करने पर तीन लोगों ने पहले एक महिला की पिटाई की। इसकी जानकारी होने पर बीचबचाव करने पहुंचे उसके पति पर कांच से हमला किया गया।
आरोप है कि एक भाई ने कांच का टुकड़ा तोड़कर उसके बाएं हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित ऋषिकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दी कि उसके सगे भाई विकास, सोनू और मां आरती देवी उसके हिस्से की जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे। वह कई बार जमीन बेचने से मना कर चुका था। इसी बात को लेकर तीनों आए दिन उसके और उसकी पत्नी सोनम को गाली देते व मारपीट करते थे।
विज्ञापन
26 नवंबर की शाम करीब चार बजे तीनों ने एकजुट होकर उसकी पत्नी सोनम को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचा और बीचबचाव करने लगा। आरोप है कि इस दौरान तीनों ने उस पर भी हमला कर दिया।