{"_id":"5a60e8344f1c1b80268b530b","slug":"101516300340-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चटख धूप से राहत, सुबह-शाम गलन व कोहरे का सितम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में चटख धूप से राहत, सुबह-शाम गलन व कोहरे का सितम
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खुला तो बाजार में दिखी रौनक
सीतापुर। दिन में चटख धूप ने गुरुवार को ठंड से राहत पहुंचाई। लेकिन सुबह-शाम कोहरे व गलन ने सितम ढाया। मौसम खुलने से पारे में कोई बदलाव नही आया। पारा स्थिर रहा। चटख धूप से लोगों को सुकून मिला तो वह घरों से बाहर निकले।
लिहाजा, बाजार में रौनक दिखी। दिन में हर कोई खुले में बैठकर धूप का आनंद लेता नजर आया। पार्क भी गुलजार रहे। शाम गहराने पर कोहरा व गलन के सितम से लोग जल्दी घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए। गुरुवार की सुबह कोहरे व गलन के बीच हुई।
सर्द हवा ने बेहाल किया तो लोग अलाव से राहत पाने की कवायद करते नजर आए। ठंड से परेशान हर कोई सूरज निकलने का बेताबी से इंतजार करने लगा। लोगों के चेहरे उस समय खिल गए जब आसमान साफ होने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए।
विज्ञापन
धूप में तेजी से लोगों को राहत मिली। घरों की छतों पर और बाहर बैठकर लोग चटख धूप का लुत्फ उठाते रहे। मौसम खुला तो बाजार में भी चहल-पहल नजर आई। शहर के पार्क गुलजार दिखे। हालांकि ठंड से राहत का सुकून सूरज ढलते ही छिन गया।
शाम गहराने पर कोहरे व गलन ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जिससे लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को मौसम में खास बदलाव के आसार नही हैं।