फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

आश्रय स्थल में तीन गोवंश की मौत, वध का लगाया आरोप

Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बने पशु आश्रय स्थल में तीन गोवंशों की मौत हो गई। वहीं, विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित पशु का वध करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पूरे मामले की जांच की। गोवंशों की मौत बीमारी से होनी बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पशु डॉक्टर के साथ अभद्रता भी की है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के रेवरी गांव में बने पशु आश्रय स्थल में 475 गौवंश हैं। किधौलिया गांव के शिवा सिंह ने बताया कि गुरुवार को आश्रय स्थल में तीन गोवंशों की खाल निकालते देखकर सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। एसडीएम सिधौली संतोष राय, सीओ राजकुमार, एसओ कमलापुर रामप्रकाश मौके पर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सूचना पाकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने वध प्रतिबंधित पशु की हत्या करने का आरोप लगाया। अफसरों ने तहरीर देने की बात कही। लोगों ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसओ कमलापुर ने बताया कि अफसरों को अवगत करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधान लालजी ने बताया कि पहले से बीमार तीन गोवंश की देररात आंधी और पानी में मौत हो गई। उन शवों की जिला पंचायत से अधिकृत ठेकेदार के मजदूर अशोक पशु के अवशेष निकाल रहे थे। वध करने का आरोप निराधार है। आरोप राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तीनों गोवंशों का तीन दिन से इलाज कर रहे थे। रात में मौत होने के बाद उन्हीं के अवशेष निकाला जा रहा था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह का आरोप है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता की। मास्क नोच लिया है। अफसरों को बताकर तहरीर थाने पर दी जाएगी। एसओ का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed