{"_id":"609d72868ebc3e8dae15843c","slug":"crime-sitapur-news-lko578015334","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव हारने से बौखलाए दबंग ने परिवार पर किया हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव हारने से बौखलाए दबंग ने परिवार पर किया हमला, पांच घायल
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में प्रधानी का चुनाव हारने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार भोर एक घर में हमला बोल दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों के हमले से एक ही परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज कराया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
नैमिषारण्य इलाके के फूलपुर झरिया के गुड्डू गुरुवार की भोर घर में परिवार समेत सो रहे थे। आरोप है कि गांव के दबंगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला किया। इससे गुड्डू (50), लाला (23), शकुंतला, महेंद्र समेत पांच लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित गुड्डू का कहना है कि प्रधानी का चुनाव गांव के सत्यपाल वर्मा जीते हैं, जबकि अंबुज हार गए गए हैं। चुनाव हारे अंबुज को लग रहा था कि मैंने उनकी मदद नहीं की है। आरोप है कि इसी को लेकर गुरुवार सुबह अंबुज ने परिवार के साथ मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर अंबुज, उसके पिता कैलाश और दो भाइयों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।