फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

आग में झुलसकर विवाहिता की जान गई

Wed, 04 Nov 2020 08:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
crime
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर एक विवाहिता की मौत हो गई। उसने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका मायका पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत तीन पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

महोली कस्बे के मोहल्ला दीक्षित टोला निवासी सोनिका गुप्ता (25) पत्नी उमेश गुप्ता का उसके पति से ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका की ससुराल वालों का कहना है कि सोनिका ने पति से विवाद के बाद देर रात अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। यह देखकर उसका पति उमेश, देवर रवि व मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई और झुलसी विवाहिता को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

खबर पाकर खीरी जिले के मितौली से मृतका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे। मृतका के पिता मुन्नलाल गुप्ता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मुन्नालाल ने पुत्री के पति, सास व देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पुत्री से दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण पुत्री को मार दिया। घटना को लेकर इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की मौत की खबर पाकर पहुंचे उसके मायके वालों ने जिला अस्पताल में उसकी ससुराल वालों से झगड़ा कर दिया। ससुराल वालों का आरोप है कि जिला अस्पताल की मर्च्युरी के पास पहुंच कर सोनिका के मायके वालों ने उसके पति उमेश व देवर रवि के साथ जमकर मारपीट की। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed