{"_id":"5f64e58e8ebc3e74915a99a3","slug":"crime-sitapur-news-lko5408022172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को अगवा करने का आरोपी पुलिस की कस्टडी से फरार, ट्रेन से ले जा रहे थे बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को अगवा करने का आरोपी पुलिस की कस्टडी से फरार, ट्रेन से ले जा रहे थे बिहार
Fri, 18 Sep 2020 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। हरियाणा से गिरफ्तार कर बिहार ले जाया जा रहा लड़की अगवा करने का एक आरोपी गुरुवार की रात पुलिस को चकमा देकर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर रेलवे स्टेशन से हथकड़ी समेत भाग निकला। इमलिया सुल्तानपुर व जीआरपी पुलिस टीमों ने फरार हुए आरोपी की तलाश में आसपास कांबिंग भी की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरा मलाही गांव निवासी छोटे लाल साहनी पुत्र सत्रोहन साहनी चंपारण जिले के ही शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया था। लड़की को अगवा कर वह हरियाणा के रक्सौल चला गया था। इस मामले में चंपारण जिले के शिकारपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था।
इसी सिलसिले में बिहार पुलिस हरियाणा गई और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर अगवा लड़की को खोज निकाला। इन दोनों को लेकर एएसआई विंदेश्वरी पासवान व महिला आरक्षी पूजा सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर बिहार जा रहे थे। गुरुवार की रात करीब एक बजे इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुुंची।
विज्ञापन
दूसरी ट्रेन के क्रॉस होने की वजह से इस ट्रेन को स्टेशन पर ही रोका गया। हालांकि, हेमपुर रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस का कोई स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन रुकते ही छोटे लाल साहनी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो वह सन्न रह गए। इन लोगों ने फौरन जिले की पुलिस व जीआरपी से संपर्क किया। इसके बाद जीआरपी के साथ ही इमलिया सुल्तानपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।
पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन के आसपास कांबिंग की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। सूत्र बताते हैं कि छोटेलाल के साथ ही अगवा की गई लड़की भी भागी थी। लेकिन वह किसी वजह से रेलवे क्रॉसिंग के पास ही रुक गई। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जीआरपी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।