{"_id":"6748b5cc02a5ccbe0a0b75b2","slug":"crackdown-on-those-who-plot-horoscope-will-be-scrutinized-sitapur-news-c-102-1-slko1052-122718-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्लाॅटिंग करने वालों पर शिकंजा, खंगाली जाएगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्लाॅटिंग करने वालों पर शिकंजा, खंगाली जाएगी कुंडली
Thu, 28 Nov 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जमीन के ऐसे कारोबारी जो पेशेवर गवाह है, उनको चिन्हित किया जाए। जमीन की बिना रजिस्ट्री कराए एग्रीमेंट के तहत प्लाटिंग करने वाले भू-कारोबारियों को चिन्हित कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जाए, उन पर भू-माफिया जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह निर्देश डीएम अभिषेक आनंद ने महर्षि दधीचि सभागार पुलिस लाइन में अभियोजन और शांति व कानून व्यवस्था कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक में बृहस्पतिवार को दिए। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध तीव्र और विशेष अभियोजन करने के निर्देश संयुक्त निदेशक अभियोजन संजय कुमार को दिए। अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनका इतिहास खंगालकर जिलाबदर करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।
खनन और भू माफियाओं पर करें कड़ी से कड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे ई रिक्शा और चालकों को चिन्हित करें, जो स्कूली बच्चों को लाते ले जाते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई करें। जो वाहन चालक एक से अधिक बार दुर्घटना कर रहे हैं, उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए। एक अभियान चलाकर गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। अवैध खनन करने वाले अपराधियों को चिन्हित किया जाए। उनका आपराधिक इतिहास खंगालते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये। खनन व भूमाफिया से संबंधित शिकायतों पर त्वरित मुकदमा पंजीकृत किया जाए और गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
नकली दवा बेचने वालाें पर करें कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कच्ची शराब उत्पादन और बिक्री में संलिप्त लोगो को अभियान चलाकर चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। ऐसे शराब ठेके जो शराब में मिलावट करते हैं, उन पर निगरानी रखी जाए, चिन्हित किया जाए और उन पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाए। नकली दवाइयों के उत्पादन व बिक्री करने वालों को भी चिन्हित किया जाए। मेडिकल स्टोरों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। समीक्षा बैठक में एसपी चक्रेश मिश्र, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार व दक्षिणी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह उपस्थित रहे।