फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cow shed built with Rs 35 lakhs, payment pending

Sitapur News: 35 लाख से बनवा दी गोशाला, अधर में लटका भुगतान

Tue, 19 Mar 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cow shed built with Rs 35 lakhs, payment pending
मास्टरबाग में तैयार गोशाला।
मास्टरबाग। बिसवां तहसील की एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ने बजट की आस में निराश्रित गोवंशाें के लिए गोशाला का आठ बीघा जमीन पर निर्माण करवा दिया। निर्माण के बाद करीब 250 गोवंशाें को उसमें संरक्षित भी कर दिया गया। अब उसके संचालन में धन की कमी रोड़ा बन रही है। निर्माण के पांच माह बीत जाने के बावजूद भुगतान अधर में लटका है। ऐसे में अब ग्राम प्रधान गांव में दानपात्र लगवाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिसवां तहसील की शिवथाना ग्राम पंचायत में किसान निराश्रित गोवंशों की समस्या से पीड़ित थे। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार अवस्थी ने एक अक्तूबर, 2023 से गांव में गोशाला का निर्माण शुरू कराया। उन्हें अधिकारियों ने बजट रिलीज करा देने का आश्वासन दिया था। प्रधान ने बताया कि करीब करीब 35 लाख रुपये खर्च कर गोशाला का निर्माण करवा दिया। अब भुगतान नहीं हो रहा है। गोशाला में संरक्षित गोवंशों के चारे-पानी की व्यवस्था भी निजी खर्च से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोशाला में गाय और सांड़ को लोहे के एंगल लगा कर अलग-अलग रखने की व्यवस्था है। वहीं, गोबर से खाद भी तैयार की जा रही है। गोशाला में साफ सफाई, जानवरों की अलग-अलग चन्नियों में पृथक रूप से पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाने की व्यवस्था संग बिजली आपूर्ति और दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चार केयरटेकर मवेशियों की देखरेख करते हैं। बजट न मिलने से काफी समस्या हो रही है।
विज्ञापन


दान दी सैलरी
गोशाला में व्यवस्थाओं के लिए अपनी सैलरी तक दान कर चुके हैं। वहीं, प्रधान भी अपने मानदेय से चारे-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। गांव में दानपात्र लगाकर ग्रामीणों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। जो लोग पैसे, रोटी व अनाज दान कर सकते हैं, उनकी मदद ले रहे हैं। बजट कब आएगा नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अनुज उमराव, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed