फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cow protection center to be built in Hardi village

Sitapur News: हरदी गांव में बनेगा हाईटेक वृहद गो संरक्षण केंद्र

Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cow protection center to be built in Hardi village
सीतापुर। कसमंडा ब्लॉक के हरदी गांव में 1.21 करोड़ रुपये से जल्द हाईटेक वृहद गो संरक्षण केंद्र आकार लेगा। इस काम के लिए 1.2253 हेक्टेयर भूमि को आरक्षित कर दिया गया है। राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। सीएनडीएस को निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में गोवंशों के लिए हाईटेक गोशाला बनाने के लिए कई दिनों से प्रयास चल रहा था। सिधौली के कसमंडा ब्लॉक के हरदी गांव में सात अप्रैल को जमीन को आरक्षित कराया गया था। अब शासन से हाईटेक वृहद गोशाला के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 21 लाख रुपये जारी हो गए हैं। गोशाला में करीब 400 गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा। उनके इलाज की भी व्यवस्था रहेगी। जल्द यह गोशाला आकार लेगी। इससे क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों का बेहतर संरक्षण संभव होगा।
विज्ञापन


गोवंशों के लिए बनेंगे चार शेड, लगेंगे एचडी सीसीटीवी कैमरे
कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता अभिषेक पांडेय ने बताया कि गोशाला में 400 गोवंशों के संरक्षण का इंतजाम रहेगा। इसमें चार गोवंश शेड, एक कार्यालय भवन, तीन पानी पीने की चन्नी संग हाईडेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की फीड जिला मुख्यालय में विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम में लाइव रिले भी होगी। इस वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed