फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Counting started in the midst of chaos

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Counting started in the midst of chaos
सीतापुर। पंचायत चुनाव की मतगणना जिले के किसी भी केंद्र पर निर्धारित समय में शुरू नहीं हो सकी। कारण, अंदर जाने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में काफी समय लगा। इसकी वजह से केंद्रों पर 9:30 बजे के बाद ही मतगणना शुरू हो पाई। इससे लोगों को परिणाम जानने में काफी उत्सुकता रही।
विज्ञापन

प्रत्याशी व समर्थक लाउड स्पीकर पर होने वाली हर आवाज को बहुत ही ध्यान से सुनते रहे। जिस भी ग्राम पंचायत में जीते प्रत्याशी का एनाउंस होता, वहां के समर्थक खुशी से झूम उठते। 19 विकासखंडों में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होनी थी। निर्धारित समय तक प्रत्याशी व उनके एजेंट मतगणना केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जब यह लोग मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे तो लाइन में लगकर सबसे पहले स्क्रीनिंग कराई। इस दौरान लंबी लाइन लगी रही। इसकी वजह से स्क्रीनिंग में ही काफी समय बीत गया। जब यह केंद्र के अंदर पहुंचे तो उसके बाद ही मतपेटियां टेबल पर आना शुरू हुईं। फिर इन टेबलों में निकले वोटों को अलग किया गया। उसके बाद बंडल बनाकर काउंटिंग शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद आने लगे परिणाम
पहला विकासखंड के सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज में नौ बजे तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी थी। यहां पर व्यवस्थाएं ही होती रही। बिसवां में 9:30 बजे तक सिर्फ तैयारियां चली। एक भी बाक्स नहीं खुल सका। तंबौर के केपीएस महाविद्यालय में मतगणना के लिए 14 न्याय पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। 9:30 बजे मतपेटियां अंदर आना शुरू हो पाईं।
कसमंडा विकासखंड का भी यही हाल रहा। यहां पर 9:30 बजे के बाद काम शुरू हो पाया। महोली ब्लॉक में मतगणना तो बहुत ही देरी से करीब 11 बजे शुरू हुई। इससे लोगों का रिजल्ट जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ती रही। तंबौर की न्याय पंचायत रिहार के मतगणना कक्ष में धीमी गति से मतगणना शुरू हुई। ऐसे में कई लोग वहां पर बैठकर इंतजार करते रहे। इसी तरह सिधौली, मिश्रिख, महमूदाबाद सहित अन्य मतगणना केंद्रों पर देरी से मतगणना शुरू हुई। 12 बजे के बाद परिणाम आना शुरू हुए। जिसके पक्ष में परिणाम आए वह खुशी से झूम उठा। इस देरी के कारण लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।

सोशल डिस्टेंसिंग की अनेदखी
मतगणना कक्ष के अंदर टेबल लगी हुई थी। इस टेबल पर एक जाली लगा दी गई थी। इस जाली के दूसरी तरफ एजेंट खड़े हुए थे। एक पद के लिए कई प्रत्याशी होने के कारण एजेंटों की संख्या भी काफी अधिक थी। इसकी वजह से यह लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना भूल गए। कई बार अंदर बैठे मतदानकर्मी यही करते रहे भैया कोरोना चल रहा है। इसलिए थोड़ा दूरी बनाए रखें। इससे आप सुरक्षित रहेंगे। लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं हुआ। वह बस यही कहते आप वोटों की गिनती कराइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed