फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Counting of votes will be done on 216 tables

Sitapur News: 216 मेजों पर होगी मतों की गणना

Sat, 06 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 216 tables
सीतापुर। मतदान समाप्त होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां की जा रही हैं। 11 निकायों की मतगणना सात स्थलों पर होगी। यहां पर मतपेटियां सुरक्षित रखी हैं। 13 मई को 216 मेजों पर मतगणना होगी। इसके लिए 1088 कार्मिक नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक गणना दल में एक गणना सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में छह नगर पालिका सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, महमूदाबाद, मिश्रिख, खैराबाद और पांच नगर पंचायत हरगांव, तंबौर, पैंतेपुर, सिधौली, महोली हैं। इनके अध्यक्ष और 227 सभासद पदों के लिए पड़े मतों की गणना 13 मई को सात स्थलों पर की जाएगी।
विज्ञापन


यहां निकायवार बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं रखी गईं हैं। वहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में गणना मेजों पर लाया जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष और सभासद पदों के मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि पांच बूथों पर पड़े मतों की गणना के लिए एक मतगणना मेज लगाई जाए। ऐसे में पांच बूथों पर अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए डाले गए मतों की गणना के लिए सटाकर दो मेजें डाली जाएंगी।


इस पर अध्यक्ष और सभासद के मतों की गणना एक साथ की जानी है। इस लिहाज से जिले की 11 निकायों में 542 बूथों के लिए करीब 216 मेजों पर गणना की जानी है। एक गणना दल में सुपरवाइजर सहित पांच कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें तीन मतगणना सहायक और एक चपरासी की नियुक्ति की जानी है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि आरओ से निकायवार लगाई जानी वाली मेजों की सूचना मांगी गई है। इसके बाद मेजों की संख्या तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed