फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Counting of 11 civic bodies will be held at seven places

Sitapur News: सात स्थानों पर होंगी 11 निकायों की मतगणना

Fri, 28 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Counting of 11 civic bodies will be held at seven places
सीतापुर। सभी निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए पड़े वोटों की गणना के लिए सात जगहों पर होगी। इसके लिए मतगणना स्थल बनाए गए हैं। यहां चार मई को मतदान के बाद मत पेटिकाओं को बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

छह नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष व 227 सभासद पदों के लिए चार मई को मतदान होगा। इसके बाद तय किए गए मतगणना स्थलों पर मत पेटिकाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी जाएंगी। मतों की गणना 13 मई को होगी। इसके लिए सात स्थानों का चयन किया गया है। सीतापुर और खैराबाद नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायत हरगांव में पड़े मतों की गणना शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी में होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका बिसवां की मतगणना कृष्णा देवी म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर काॅलेज, बिसवां के हाल नंबर दो में, नगर पालिका लहरपुर के अध्यक्ष व सभासद पदों के मतों की गणना खेमकरन इंटर काॅलेज के प्रथम तल पर कक्ष संख्या दो में और नगर पंचायत तंबौर की गणना इसी काॅलेज के प्रथम तल पर कक्ष संख्या चार में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका मिश्रिख की मतगणना राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मिश्रिख, नगर पालिका महमूदाबाद की गणना जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक भवन के प्रथम तल के कक्ष संख्या डी-1 में और नगर पंचायत पैंतेपुर की गणना यहां के कक्ष संख्या-2 में होगी। कृषक इंटर कॉलेज महोली में नगर पंचायत महोली और श्रीगांधी महाविद्यालय सिधौली में नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष और सभासद पदों के मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed