{"_id":"5e33238b8ebc3e4afc089a62","slug":"counseling-of-teachers-will-be-held-in-diet-campus-from-today-sitapur-news-lko5057882149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट परिसर में आज से होगी शिक्षकों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट परिसर में आज से होगी शिक्षकों की काउंसलिंग
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए तीन दिवसीय काउंसलिंग होगी। इसमें उनके अभिलेखों की जांच होगी। अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही उनके आवेदन शासन को फॉरवर्ड होंगे। काउंसलिंग डायट परिसर में शुक्रवार से शुरू होगी।
बीएसए ने काउंसलिंग का रोस्टर जारी कर दिया है। एलिया, महोली, हरगांव, पहला व खैराबाद विकासखंड के शिक्षकों की काउंसलिंग 31 जनवरी को सुबह नौ से एक बजे तक डायट परिसर में होगी।
मछरेहटा, गोंदलामऊ, बिसवां, परसेंडी, बेहटा, मिश्रिख व लहरपुर विकासखंड के शिक्षकों की काउंसलिंग एक फरवरी को होगी। पिसावां, सिधौली, रेउसा, रामपुर मथुरा, सकरन, कसमंडा व महमूदाबाद विकासखंड के शिक्षकों की काउंसलिंग तीन फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत तीन साल से जिले में तैनात शिक्षक व एक साल की अवधि पूर्ण कर चुकी महिला शिक्षिका को इस स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। इसको लेकर आवेदन प्रक्रिया चली थी।
इस ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद अब स्थानांतरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इससे पहले शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी। इस काउंसलिंग में शिक्षकों द्वारा आवेदन के समय लगाए गए अभिलेखों का मूल प्रमाणपत्रों से मिलान होगा।
उनका शैक्षिक विवरण देखा जाएगा। जब यह पूरी प्रक्रिया सही से निपट जाएगी। उसके बाद ही पात्र शिक्षकों के आवेदन शासन स्तर को फॉरवर्ड किए जाएंगे। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले शिक्षक अपने मूल अभिलेख लेकर समय से डायट कार्यालय पहुंचे। अगर शिक्षकों द्वारा कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।