{"_id":"5efa1d6a8ebc3e431d5dc6a7","slug":"corona-samples-sitapur-news-lko528345581","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच के लिए 255 के भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच के लिए 255 के भेजे सैंपल
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अंडर ट्रॉयल बंदियों समेत 255 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे हैं। सभी की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल से 35 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इसमें अंडर ट्रॉयल के बंदी और सर्दी, बुखार, जुकाम के मरीज शामिल हैं।
पिसावां और महोली से 90 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इसमें मिठाई की दुकान वाले, सब्जी वाले, मेडिकल स्टोर्स के संचालक, स्वास्थ्य कर्मचारियों का सैंपल लिया गया है। आंख अस्पताल में 35 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। एसीएमओ ने बताया कि इसमें क्वारंटीन लोग और कुछ बाहर से आए व्यक्तियों का सैंपल है। सोमवार को 255 सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार है।
211 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव
सीतापुर। जिले के लिए अच्छी खबर है। रविवार की देर रात 211 रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है, इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 27 जून को भेजे गए सैंपलों में से रविवार रात 211 की रिपोर्ट आई है। सभी निगेटिव हैं। कुछ सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है।