{"_id":"696688fb0ae2d34f420abd15","slug":"copyright-fir-filed-against-congress-city-president-sitapur-news-c-102-1-slko1037-148194-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कांग्रेस नगर अध्यक्ष पर कॉपीराइट की एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कांग्रेस नगर अध्यक्ष पर कॉपीराइट की एफआईआर दर्ज
Tue, 13 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली में आर्य नगर निवासी पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी के पुत्र व वर्तमान में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी पर कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर एचपी कंपनी के नकली टोनर बनाने का आरोप है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली से आए एक कंपनी के सर्च ऑफिसर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
नई दिल्ली के गुलाब बाग उत्तम नगर निवासी खुशमीत सिंह ने बताया कि वह एक आईफोन आउट सोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सर्च ऑफिसर हैं। वह एचपी कंपनी के नकली टोनर मामले की जांच कर रहे थे। बताया कि अपने सहकर्मी संजीव कुमार तोमर के साथ जांच करते हुए सीतापुर पहुंचे।
मुखबिर की सूचना पर म्युनिसिपल मार्केट में पुलिस बल के साथ नेट सर्विसेज कंप्यूटर एंड रिपेयरिंग वर्क की दुकान पर पहुंचे। जांच के दौरान यहां से 18 एचपी टोनर बरामद हुए। जांच में सभी टोनर नकली मिले। दुकान के मालिक आर्य नगर निवासी शिशिर वाजपेयी से पूछताछ की गई लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद उनके विरुद्ध काॅपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सील किए 18 टोनर
इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि शिशिर बाजपेयी की दुकान से एचपी कंपनी के 18 नकली टोनर बरामद किए गए। इनमें से 1 टोनर सीबी 436AC-01 को सैंपल के रूप में सील कर दिया गया है। एचपी कंपनी के एक असली टोनर को भी सैंपल के तौर पर सील किया गया। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
मेरे खिलाफ हुई साजिश: शिशिर बाजपेयी
गरीबों की आवाज उठाने की यह सजा मिली है। मैने आज तक कोई गलत काम नहीं किया है। यह पुलिस की साजिश है। उम्मीद है कि मैं इस केस में निर्दोष साबित होऊंगा। टोनर का कॉपीराइट करने का जो मामला बनाया गया है, सरासर गलत है।