फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cooperative societies will get 1500 MT DAP

Sitapur News: सहकारी समितियों को मिलेगी 1500 एमटी डीएपी

Fri, 10 Nov 2023 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Cooperative societies will get 1500 MT DAP
सीतापुर। अधिकांश सहकारी समितियों पर खाद का टोटा है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह प्राइवेट दुकानदारों से महंगी दर पर खाद लेकर किसी तरह फसलों की बोआई कर रहे हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब विभाग की ओर से 1500 मीट्रिक टन (एमटी) डीएपी सहकारी समितियों को भेजने का निर्णय लिया है। इससे संबंधित क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों पर डीएपी का संकट है। इससे फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है। समितियां न्याय पंचायत और गांव स्तर पर संचालित होने से किसानों यहां से खाद लेने में सुविधा रहती है। जिम्मेदारों की लापरवाह कार्यशैली से समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने से किसान प्रभावित होते हैं। समितियों पर खाद न मिलने और इनमे तालाबंदी होने को लेकर अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित थीं। इसका संज्ञान लेते संबंधित अफसरों ने समितियों को डीएपी भेजने संबंधी कार्रवाई की है। इसके तहत प्रीपोजीशनिंग योजना के तहत पीसीएफ गोदाम में भंडारित डीएपी से 1500 एमटी 82 साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी स्वीकृति प्रशासन की ओर से दी गई है। शीघ्र ही समितियों को डीएपी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


82 पैक्स समितियों को 15 सौ एमटी डीएपी उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन्हें 12 सौ एमटी एनपीके भी दी जाएगी। जिन समितियों की ओर से समय पर आवंटित खाद का उठान नहीं किया जाएगा। उनके स्थान पर सहायक निबंधक सहकारिता अपने स्तर से समिति के लिए आवंटित खाद अन्य समितियों या सहकारी संस्थाओं उनके स्तर से मांग किए जाने पर आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed