{"_id":"6aca87794c30f3b0d4080f14","slug":"contract-workers-boycotted-work-in-support-of-their-demands-sitapur-news-c-102-1-slko1053-165616-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मांगों के समर्थन में संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मांगों के समर्थन में संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलन के तीसरे दिन संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य अधिकारों की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
जिलाध्यक्ष शंभू दयाल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद भी उनकी मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. राशिद, डॉ. विनायक अवस्थी, अनुज तिवारी, आवेग शुक्ला, शुभम सिंह, विजय पाल भार्गव, पवन, समेत काफी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्य बहिष्कार से बाधित हुए कार्य
संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग के तमाम कार्य अटक गए हैं। मोहित व राहुल ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो दिन से भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारी हड़ताल के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। राकेश ने बताया कि पत्नी का मानदेय रिलीज होना था, लेकिन हड़ताल के चलते पैसा नहीं निकल पा रहा है। इससे आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। उदित ने बताया कि हड़ताल के चलते तीन दिन मेडिकल बिल पास नहीं हो पा रहे हैं।