{"_id":"62b214bcced92568e65e496c","slug":"contaminated-water-coming-out-of-tap-deepening-crisis-sitapur-news-lko636234318","type":"story","status":"publish","title_hn":"नल से निकल रहा दूषित पानी, गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नल से निकल रहा दूषित पानी, गहराया संकट
विज्ञापन
मोहल्ला पटिया में सप्लाई के दूषित पानी से भरी रखी बाल्टियां। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के पुराना सीतापुर के मोहल्ला पटिया के बाशिंदे पिछले ढाई माह से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका की तरफ से वॉटर सप्लाई का पानी दूषित आ रहा है। इस पानी को पीना तो दूर लोग इससे कपड़े भी साफ नहीं कर रहे हैं। मजबूरी में लोग हैंडपंप से पानी ला रहे है। शिकायत के बावजूद नगर पालिका की तरफ से अनदेखी की जा रही है।
पुराने सीतापुर का मोहल्ला पटिया पानी की समस्या से जूझ रहा है। इस मोहल्ले में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए नगर पालिका की तरफ से वॉटर सप्लाई की जा रही है। इस समय लोग इस सप्लाई के पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे है। बाशिंदों का कहना है कि पिछले ढाई माह से बहुत ही दूषित जल आ रहा है। सप्लाई के पानी में मिट्टी आ रही है।
कुछ देर तक अगर बर्तन में पानी रख दो तो बर्तन की सतह मिट्टी से पट जाती है। इससे इस पानी का प्रयोग न तो पीने में कर सकते है न ही इससे बर्तन साफ कर सकते है। इससे हम लोग घर से काफी दूर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी लाते है। इस पानी के जरिए ही अपनी जरूरतें पूरी कर रहे है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका को दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद पानी में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इससे आक्रोशित होकर मोहल्ले के बाशिंदों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। जिसके जरिए नगर पालिका से साफ पानी सप्लाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।
गंदे पानी से लोगों को सता रहा बीमारियों का डर
आसिफ का कहना है कि वॉटर सप्लाई का पानी खराब आ रहा है। इससे हम लोग पी नहीं सकते है। मजबूरी में दूर के हैंडपंप से पानी लाते है। इसरार ने बताया कि पानी की यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। नगर पालिका की तरफ से शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है। मोहम्मद जाहिर का कहना है कि पानी इतना खराब है कि इससे बर्तन भी साफ नहीं हो सकते है। मुन्ना ने बताया कि पानी गंदा होने से लोगों को अब बीमारियां होने का डर सताने लगा है। अगर यही हालात बने रहे तो काफी दिक्कत होगी।