फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Consumers caught stealing electricity by missing meter and breaking seal

Sitapur News: मीटर गायब व सील तोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता

Sat, 07 Sep 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Consumers caught stealing electricity by missing meter and breaking seal
घर में मीटर की जांच करते अ​धिकारी।
सीतापुर। विद्युत वितरण खंड बिसवां के हाई लाइनलॉस फीडर के तहत ग्राम कोडरी व रिहार में बिजली चोरी का खुलासा हुआ। यहां उपभोक्ताओं ने तो मीटर ही गायब कर दिया। कुछ लोगों ने मीटर की सील तोड़कर उसे बंद कर दिया। कुछ लोग बाईपास करके बिजली की चोरी करते मिले। इस पर 14 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


एसडीओ विशाल शर्मा व अवर अभियंता अमरीश कुमार शुक्रवार को बेहटा के कोडरी गांव पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन चेक किए तो उनके होश उड़ गए। गांव के सुशील तो मीटर गायब करके चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

शत्रोहन ने मीटर को बाईपास कर दिया था। रामलोटन ने मीटर की सील तोड़ दी थी। रामकुमार मीटर बाईपास करके काफी दिनों से चोरी कर रहे थे। अजय यहां मीटर गायब करके सीधे पोल से कनेक्शन जोड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगुलाम व सूर्यप्रकाश सीधे खंभे से बिजली की चोरी कर रहे थे। इसके अलावा गांव रिहार में प्रेम कुमार, अमरीश, कृष्णा देवी, दिलीप पांडेय, श्याम, निर्मल, सुशील व छोटेलाल ने मीटर की सील तोड़कर व बिना कनेक्शन लिए बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। अधिशासी अभियंता, बिसवां संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed