{"_id":"63ca3c2a7948f23dd26f262c","slug":"congress-leader-attacked-in-sitapur-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला, कार भी क्षतिग्रस्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला, कार भी क्षतिग्रस्त हुई
Fri, 20 Jan 2023 12:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:30 PM IST
सार
सीतापुर में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वह एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
हमले से क्षतिग्रस्त हुई कार व थाने में मौजूद कांग्रेस नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली सिधौली इलाके में तिलक समारोह में शिरकत कर वापस लौट रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला कर दिया और उनकी गाड़ी तोड़फोड़ दी। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। प्रदेश सचिव और उनके पिता जान बचाकर मौके से भागे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव पवन यादव अपने पिता लालता प्रसाद यादव के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव अशोधन में आयोजित तिलक समारोह मे शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश को मथेंगे मोदी, योगी, शाह और नड्डा, सीएम ने खोला खजाना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने सांसद-विधायकों से किया संवाद, बोले- जिसे पार्टी ने टिकट दिया वही आपका प्रत्याशी
देर रात वह अपनी कार से लखनऊ के थाना अलीगंज पुरानिया मे स्थित आवास पर वापस लौट रहे थे। महमूदाबाद सिधौली रोड पर उनको अचानक लघुशंका लगी। वह कार से उतरकर लघुशंका करने लगे इतने में ही तीन लोग वहां आ गए और ईंट पत्थर फेंकने लगे। जोकि कांग्रेस नेता की कार पर लगे इसके बाद हमलावरों ने 3 राउंड फायर भी की।
पीड़ित जैसे तैसे अपनी जान बचाकर सिधौली कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि जमीन के विवाद के चलते कुछ लोगों ने उन पर हमला किया है। घटना की सूचना पाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।