{"_id":"649c8235d8a88dc8b8063c94","slug":"complete-construction-of-three-primary-health-centers-by-15-sitapur-news-c-102-1-slko1052-119-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का 15 तक करें पूरा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का 15 तक करें पूरा निर्माण
Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग मोनिका एस गर्ग ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा विकास भवन सभागार में की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक होना चाहिए। पीएमजेवीके योजनान्तर्गत जनपदवार समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुजीहुद्दीनपुर, अहिबनपुर और अकैचनपुर का कार्य 15 जुलाई तक पूरा कराएं।
अपर मुख्य सचिव ने लखनऊ जिले की पाइप पेयजल योजना को 30 जुलाई तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। हरदोई जिले के राजकीय बालिका इंटर कालेज को 31 जुलाई तक पूरा करने पर जोर दिया। कहा कि राजकीय आईटीआई शाहाबाद को 15 जुलाई तक क्रियाशील व सम्बन्धित विभाग हस्तगत कराएं। सीतापुर के महमूदाबाद ब्लॉक के बाबूपुर जूनियर हाईस्कूल उच्चीकरण के भूमि विवाद, भूमि के नेचर परिवर्तन के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में दूसरी किश्त की धनराशि प्राप्त नहीं है। उन परियोजनाओं का उपभोग प्रमाण पत्र शीघ्र भेजें। उन्नाव जिले की बालिका डिग्री काॅलेज उच्च शिक्षा विभाग को हस्तगत कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। जनपद लखीमपुर की निर्माणाधीन परियोजना राजकीय आईटीआई, बाकेगंज आईटीआई धौरहरा और राजकीय पॉलीटेक्निक वर्कशाप, राजकीय आईटीआई धौरहरा को क्रियाशील कराए जाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
रायबरेली के सद्भाव मंडप की गुणवत्ता जांच आईआईटी कानपुर और एमएनआईटी प्रयागराज से कराते हुए गुणवत्ता रिपोर्ट 15 जुलाई तक भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अक्षत वर्मा, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण लखनऊ एसपी तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लखनऊ, सीतापुर हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर, रायबरेली और कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस के परियोजना प्रबन्धक उपस्थित रहे।