फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Collecting samples for soil testing

Sitapur News: मिट्टी की जांच के लिए भरे नमूने

Tue, 06 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Collecting samples for soil testing
सीतापुर। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण ड्राइव के तहत सोमवार को मिट्टी के नमूने लिए गए। तकरीबन दो हजार नमूने प्राप्त किए। अभियान की निगरानी के लिए निदेशक, राज्य बीज प्रमाणीकरण ने कसमंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसईडीह में जगन्नाथ के खेत से अपनी उपस्थिति में मिट्टी का नमूना दिलवाया। चौपाल लगाकर किसानों को बेहतर खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने चौपाल में कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के आधार पर संस्तुत मात्रा में ही करना चाहिए। इससे रासायनिक उर्वरकों पर होने वाली लागत में कमी आएगी। मृदा के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। उन्होंने मृदा परीक्षण के लिए किसानों को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया गया कि जिले की भूमि में कार्बनिक पदार्थ का स्तर निरंतर घट रहा है। किसानों को अपने खेतों का उपजाऊपन बनाए रखने के लिए खेतों में कार्बनिक खादों जैसे गोबर की खाद, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट आदि का नियमित रूप से प्रयोग करते हुए फसल अवशेषों को जलाने से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed