{"_id":"69d14cf3acb9e65a790a71c6","slug":"cmo-inspected-the-trauma-center-sitapur-news-c-91-1-ame1023-153670-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएमओ ने ट्राॅमा सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएमओ ने ट्राॅमा सेंटर का किया निरीक्षण
Sat, 04 Apr 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार को ट्राॅमा सेंटर के संचालन की तैयारियों का जायजा लेते सीएमओ डॉ. संजय कु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर के संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अस्पताल के मैनेजर डॉ. हर्षित गुप्ता को सेंटर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल परिसर में चार वर्ष पहले ट्राॅमा सेंटर का भवन बना था लेकिन इसका संचालन नहीं हो पाया था। इसके कारण दुर्घटनाग्रस्त गंभीर मरीजों को लखनऊ व अन्य स्थानों पर रेफर कर दिया जाता था। स्थानीय स्तर पर इसके संचालन के लिए कई बार आवाज उठाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की पहल पर ट्रॉमा सेंटर के संचालन पर सहमति बन सकी। अब सोमवार से ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित ट्राॅमा सेंटर का भवन बनकर तैयार हो गया है। यहां पर चिकित्सा अधिकारियों स्टॉफ नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ व सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा, अस्पताल मैनेजर हर्षित गुप्ता, प्रभारी सीएमएस डॉ. पुरेंद्र व प्रकाश आदि मौजूद रहे।