फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cloudy and drizzling rain made us feel cold

Sitapur News: बदली और बूंदाबांदी ने कराया ठंड का अहसास

Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cloudy and drizzling rain made us feel cold
सीतापुर। मौसम का मिजाज सोमवार को अचानक बदल दिखा। आसमान में दिन भर बादलों ने डेरा जमाए रखा। शहर समेत कई इलाकों में शाम को बूंदाबांदी भी हुई। बदली व बूंदाबांदी के साथ चली पछुवा हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया। इससे अधिकतम पारा लुढ़ककर 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा गिरने से लोगों को दोपहर बाद ठंड का अहसास होने लगा। बाइक पर सवार बुजुर्ग व बच्चे गर्म कपड़ों में दिखे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट आने की बात कही है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। सोमवार की सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। इस कारण दिन भर सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। हवा का रुख भी पूरब से बदलकर पश्चिम की ओर हो गया। दोपहर बाद हवा की गति बढ़कर आठ किमी प्रति घंटा हो गई। शाम छह बजे शहर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर परेशानी झलकती दिखी। उनका कहना है कि तेज बारिश होने पर खेतों में तैयार धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed