{"_id":"6ad51913efc9f805ed0b8c47","slug":"they-hacked-a-mobile-siphoned-off-20-lakhs-and-are-now-issuing-threats-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166118-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मोबाइल हैक कर 20 लाख निकाले, अब धमका रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मोबाइल हैक कर 20 लाख निकाले, अब धमका रहे
Mon, 19 Oct 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। साइबर अपराधियों ने एक महिला का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से करीब 20 लाख रुपये निकाल लिए। अब फर्जी डिजिटल लोन के नाम पर महिला और उसके परिचितों को धमकाकर वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार, जालसाजों ने मोबाइल क्लोन कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी और बैंकिंग विवरण हासिल किए। खातों से रकम निकलने के बावजूद उन्हें कोई एसएमएस या अलर्ट नहीं मिला। उन्होंने किसी डिजिटल लोन एप से कर्ज भी नहीं लिया है।
इसके बावजूद अलग-अलग नंबरों से फोन कर रुपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। रकम न देने पर घर पहुंचकर वसूली और परिवार को परेशान करने की धमकी दी जा रही है। परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक खाता बिना आवेदन लहरपुर शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।