फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sent his wife off with her lover after 17 years

Sitapur News: 17 साल बाद पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा

Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sent his wife off with her lover after 17 years
प्रेमी के साथ रचाई शादी।  -संवाद
सीतापुर। मिश्रिख तहसील क्षेत्र में शादी के 17 साल बाद विपिन भार्गव ने पत्नी रेखा को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। शनिवार को तहसील में कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद विपिन दोनों को हनुमान मंदिर ले गए। वहां रेखा ने प्रेमी राहुल कुमार उपाध्याय के गले में जयमाल पहनाई। इसके बाद राहुल चार साथियों के साथ रेखा को लेकर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी विपिन की शादी 12 मार्च 2009 को रेखा से हुई थी। दोनों के दो बेटे शिवम (16) और रोहन (14) हैं। विपिन के मुताबिक, रेखा को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अंबेडकरनगर निवासी राहुल से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन


कुछ समय बाद रेखा घर से लापता हो गईं। विपिन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 22 दिन बाद 14 अक्तूबर को घर लौटी रेखा ने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद विपिन ने उन्हें विदा कर दिया। उन्होंने कहा कि अब रेखा से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह दोनों बेटों के साथ खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed