फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City stuck in jam, only the keepers are breaking the rules

जाम से जूझा शहर, रखवाले ही तोड़ रहे नियम

Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
City stuck in jam, only the keepers are breaking the rules
फोटो-27 सीतापुर में लालबाग चौराहे पर बिना हेलमेट जाते पुलिस कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में सोमवार को यातायात माह के पहले दिन ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। एक ओर अफसर यातायात माह मनाकर लोगों को नियमों के पालन की शपथ दिला रहे थे तो दूसरी ओर शहर जाम से जूझ रहा था। जिन पर नियम-कानून के पालन कराने की जिम्मेदारी है, वही नियमों की अनदेखी करते रहे। बेखौफ होकर वर्दी का रौब दिखाकर बिना हेलमेट के सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन

कोई बिना हेलमेट के ही फर्राटा भर रहा था तो कोई मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। इनके लिए नियम-कानून कोई मायने नहीं रखता। रोडवेज बस स्टॉप के पास डीएम-एसपी ने यातायात माह का शुभारंभ कर सभी से नियमों के पालन की अपील की। लोगों को इसके फायदे भी बताए, लेकिन इसका असर कारिंदों पर नहीं दिखा। अमर उजाला की पड़ताल में नियमों की बेेपरवाही की कैद हुई तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं कि पुलिस कर्मियों के लिए नियम-कानून ठेंगे पर हैं।
विज्ञापन

पुलिस वाले ही बेपरवाह
सोमवार के एक बज रहे थे। एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के लालबाग चौराहे से गुजर रहा था। नियम-कानून से बेपरवाह वर्दीधारी मोबाइल पर बाइक चलाते समय बात कर रहा था। आगे पीछे कई वाहन थे। पुलिस कर्मी के पीछे बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट पहन रखा था। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सामान्य आदमी तो हेलमेट लगा रहा है, लेकिन जो दूसरों को नियम बताते हैं, वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी
यह तस्वीर भी लालबाग चौराहे की है। 12 बजे के करीब एक बाइक पर सवार होकर दो पुलिस कर्मी लालबाग से गुजरते दिखे, लेकिन दोनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। नियम-कानून से बेपरवाह होकर दोनों पुलिसकर्मी बावर्दी लालबाग से निकल रहे थे। शायद इन लोगों को इस बात की भी जरा सी फिक्र नहीं थी कि सोमवार को यातायात माह की शुरुआत हुई है। ऐसे में हेलमेट पहनकर आग लोगों को नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश देना बेहद जरूरी है।
हादसे को दे रहे दावत
यातायात माह के पहले दिन पुलिस कर्मियों ने ही नहीं पब्लिक ने भी नियमों की जमकर अवहेलना की। शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर दोपहर के डेढ़ बजे के करीब एक बाइक पर सवार होकर चार लोग फर्राटा भर रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। सभी बेखौफ होकर जा रहे थे। एक बाइक पर चार लोग थे। जरा भी फिक्रमंद नहीं थे। ऐसे में अगर बाइक का संतुलन जरा सा भी बिगड़ता तो हादसा होते देर नहीं लगता।
जाम में फंसकर रेंगते वाहन
यातायात माह के पहले ही दिन शहर जाम से जूझता रहा। सुबह 11 बजे से ही लालबाग से लेकर लाल कपड़ा कोठी तक भीषण जाम लगा था। बताया जाता है कि पुलिस लाइंस के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से वाहन जेल रोड पुल होते हुए आ-जा रहे थे। इस वजह से जाम लगा। जाम में फंसकर तीन एंबुुुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। रोडवेज बस स्टॉप पर भी जम लगा रहा।

घंटाघर, ग्रीकगंज, ट्रांसपोर्ट चौराहे पर भी जाम में लोग परेशान रहे। जीआईसी रोड पर भी जाम लगा रहा। ऐसे में सोमवार को पूरा शहर जाम में फंसा रहा। वाहन रेंगकर चले। लोगों को इससे काफी परेशानियां हुईं। त्योहार में भीड़ बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या सड़कों पर बढ़ने से यह समस्या हुई है। जगह-जगह यातायात पुलिस कर्मी जाम हटाकर रास्ता बहाल करने में जुट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed