फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City Magistrate took over as Municipal Administrator

सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला नगर पालिका प्रशासक का कार्यभार

Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate took over as Municipal Administrator
सीतापुर। शासन ने पालिकाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के अधिकार सीज कर दिए हैं। डीएम ने पालिका के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह को बतैार प्रशासक नियुक्त कर सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को नगर पालिका जाकर प्रशासक का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने का निर्देश देते हुए इससे जुड़े जिम्मेदारों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह ने नगर पालिका प्रशासक के बतौर कार्यभार संभालने के साथ ही आय-व्यय के आंकड़ों को लॉक और सील करते हुए कैश बुक पर हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद पालिका में तैनात अफसरों व कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में शामिल योजनाओं को तय समयावधि में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से करने को निर्देशित किया। इस मौके पर ईओ वैभव त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक महेश गुप्ता, विकास मेहरोत्रा, महेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed