{"_id":"5f29920b8ebc3e3cef53f0cc","slug":"circus-artist-dies-due-to-poisonous-gas-in-the-well-fellow-unaware-sitapur-news-lko533682957","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में जहरीली गैस फैलने से सर्कस कलाकार की मौत, साथी बेेेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में जहरीली गैस फैलने से सर्कस कलाकार की मौत, साथी बेेेहोश
विज्ञापन
मलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने गए कलाकार की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बेेेहोश हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेेत्र के ढखिया में सर्कस दिखाने आए रामकोट इलाके के इंद्रानगर निवासी रामरहीस (26) पुत्र राधेश्याम अपने साथी द्वारिका के साथ गांव में ही एक कुएं पर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी बीच रामरहीस का मोबाइल कुएं में गिर गया। बताते हैं कि सर्कस का कलाकार रामरहीस मोबाइल निकालने के लिए कुएं में उतर गया। बताया जाता है कि कुएं में जहरीली गैस व गंदा पानी होने की वजह से राम रहीस बेहोश हो गया। साथी की हालत बिगड़ती देख द्वारिका उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया।
सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद दमकल टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक राम रहीस की मौत हो चुकी थी, जबकि द्वारिका का इलाज कराया गया है। अभी वह बेेेहोशी की हालत में है। एसओ मनोज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है