फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chills increased due to rain, people shivered

बारिश से बढ़ी ठिठुरन, कंपकंपाए लोग

Fri, 07 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chills increased due to rain, people shivered
ठंड से बचने के लिए गर्म टोपी व कैप खरीदती युवतियां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हर दिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार शाम को शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला रात भर जारी रहा। गुरुवार सुबह भी बारिश हुई, इससे ठिठुरन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ, लेकिन दिनभर बादलों के बीच लुकाछुपी जारी रही। शाम होते ही ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम रंग बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब जिले में भी नजर आने लगा है। बुधवार दोपहर तक कोहरे की चादर से जिला ढका रहा। धुंध ने भी लोगों को परेशान कर रखा था। शाम होते ही शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम की फिजा में ठंड और घोल दी थी। रात भर हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। सुबह शहर समेत कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। हालांकि, नौ बजे के बाद आसमान साफ हो गया। सूरज के निकलने का एहसास होने लगा था। कुछ ही देर में धूप निकल आई, लेकिन धूप देर तक टिक नहीं पा रही थी। बार-बार बादलों में सूरज की लुकाछुपी का खेल जारी था। कहीं सूरज बाहर निकल रहा था तो कहीं बादलों में छिप जा रहा है।
विज्ञापन

शाम होते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा
शाम होते ही मौसम काफी ठंडा होने की वजह से शहर की सड़कों पर जल्दी सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी काम निबटाकर घरों में दुबक गए। ठंड अधिक होने से बाजार में कई दुकानों के शटर भी जल्दी ही गिर गए। दुकानदार सन्नाटा होने की वजह से घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री
गुरुवार की शाम को बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर गंतव्य पर जाने के लिए खड़े मुसाफिर ठिठुरते दिखे। यात्रियों ने ऊनी और गर्म कपड़े पहन रखे थे, लेकिन इसके बाद भी ठंड दूर नहीं हो रही थी। कुछ यात्री तो एक पास बैठे हुए कंपकंपाते दिखे। बस आने पर वह फौरन अंदर चढ़कर अपनी सीट पर बैठ जा रहे थे।

गर्म कपड़ों की तेज हुई खरीदारी
ठंड का सितम बढ़ते ही बाजार में खरीदारी भी तेज हो गई है। गुुरुवार को शहर में लोगों ने ऊनी और गर्म कपड़ों की खरीदारी की। महिलाओं और पुरुषों ने भी जैकेट, शॉल आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed