{"_id":"62489580d4737a5d711c7c78","slug":"children-will-have-to-wait-for-the-dress-sitapur-news-lko6243158167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ड्रेस के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को ड्रेस के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को ड्रेस के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो गया है लेकिन ड्रेस के लिए अभी कोई बजट नहीं आया है। इससे नौनिहाल पुरानी ड्रेस पहनकर ही स्कूल जाएंगे।
पहली अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। पहले दिन नौनिहाल पुरानी किताबों के सहारे पढ़ते हुए नजर आए थे। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को प्रति वर्ष दो जोड़ी ड्रेस दी जाती है। एक जोड़ी ड्रेस के लिए तीन सौ रुपये खर्च किए जाते हैं। यह ड्रेस शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही मिल जानी चाहिए। इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। ड्रेस को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से छात्रों की संख्या तो भेज दी गई है लेकिन वहां से अभी बजट नहीं आया है। इससे नौनिहालों को ड्रेस के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विभाग का कहना है कि उनकी तरफ से पूरी तैयारी है। बजट आने पर ही नौनिहालों के लिए ड्रेस मिल जाएगी। इसका लाभ करीब साढ़े पांच लाख नौनिहालों को मिलेगा। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत हो गई है। ड्रेस के लिए अभी बजट नहीं आया है। नौनिहाल पिछले साल की ड्रेस पहनकर विद्यालय आ रहे हैं।
विज्ञापन
पिछली बार मिले खाते में भेजे गए थे रुपये
अगर पिछले शैक्षिक सत्र की बात की जाए तो नौनिहालों के लिए जूता, मोजा, ड्रेस व स्कूली बैग के लिए एक साथ 1100 रुपये मिले थे। यह प्रत्येक नौनिहाल के अभिभावकों के खातों में भेज दिए गए थे। इससे अभिभावकों ने खुद ही अपने बच्चों के लिए ड्रेस खरीदी थी। इस बार एक साथ बजट मिलेगा या ड्रेस मिलेगी। इसकी लेकर विभाग शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है।