फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Children will be vaccinated, will eat halwa kheer

Sitapur News: बच्चों को लगाया जाएगा टीका, खाएंगे हलवा खीर

Sat, 28 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Children will be vaccinated, will eat halwa kheer
सीतापुर। एक जुलाई को नौनिहाल विद्यालय पहुंचेंगे तो उनका भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर में हलवा व खीर खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के अनुभव साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चों के लिए स्कूल खुलने पर नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का भव्य स्वागत होगा। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यालय परिसर की स्वच्छता व सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों की रंगाई-पुताई, सफाई, सजावट व रंगोली बनाकर विद्यालयों में उत्सव जैसा वातावरण बनाया जाएगा। ड्राॅप आउट बच्चों की सूची बनाकर अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। नौनिहालों को पाठ्य पुस्तक भी वितरित की जाएगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि नौनिहालों के भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले दिन स्कूल चलो अभियान सहित अन्य कार्यक्रम कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed