{"_id":"6238c7142fefa042df53b1ea","slug":"children-will-be-vaccinated-in-schools-sitapur-news-lko622552337","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में बच्चों का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में बच्चों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। विशेष अभियान चलाकर अब 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलवार कैंप लगाने की योजना बनाई है।
16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई है। पहले दिन इसे सीएचसी खैराबाद में लगाया गया था। उसके बाद अब इसका विस्तार करके अन्य सीएचसी में पहुंचाया जाएगा। अब स्कूलवार कैंप लगाए जाने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग स्कूलों से संपर्क स्थापित करके इस टीकाकरण को गति प्रदान करेगा।
जनपद में इस आयु वर्ग के 1.90 लाख नौनिहाल चिह्नित किए गए है। इनको पहली डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया टीकाकरण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। स्कूलों में कैंप लगाकर सभी बच्चों का टीकाकरण करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
लहरपुर/सीतापुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के ग्राम गेरुआ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी के डॉ. सैयद राशिद अली व डॉ. दीपा ने बच्चों की सेहत की जांच की। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कहा कि स्वच्छ रहने से काफी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों की लंबाई व वजन की नाप की व पोषण के प्रति जागरूक किया। डॉ. सैयद राशिद अली ने सभी बच्चों को अपने दांतो की सफाई के प्रति जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दी।